महराजगंज :पकड़ीयार और कोटिया गाँव में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण,खेतों में घूमते तेंदुए का वीडियो हुआ वायरल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकड़ीयार और कोटिया गाँव के आसपास के ग्रामीणों में इन दिनों तेंदुए की चहलकदमी से दहशत का माहौल बना हुआ है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकड़ीयार और कोटिया गाँव के आसपास के ग्रामीणों में इन दिनों तेंदुए की चहलकदमी से दहशत का माहौल बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में तेंदुए की लगातार आवाजाही जारी है, जिसके कारण ग्रामीण दिन हो या रात, डर के साए में जीने को मजबूर हैं।

वायरल हुआ तेंदुआ का वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के खेतों में घूमते हुए तेंदुए का एक वीडियो सामने आया है, जो स्थानीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने ग्रामीणों के बीच डर को और बढ़ा दिया है। तेंदुए के खुले में घूमने की वजह से लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

शाम ढलते ही घरों में कैद

तेंदुए के लगातार दिखने के कारण ग्रामीण अब शाम ढलते ही अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। खेती-किसानी और अन्य बाहरी गतिविधियों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने बच्चों को भी घर से बाहर भेजने से डर रहे हैं।

ग्रामीणों ने इस संबंध में तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच गई है और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है। टीम इलाके की निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

Voice Of News 24