
मेरठ

मेरठ जनपद में एक युवक ने तीन बार शादी कर चुकी महिला पर उसे प्रेमजाल में फंसाकर चौथी शादी करने का आरोप लगाया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद में एक युवक ने तीन बार शादी कर चुकी महिला पर उसे प्रेमजाल में फंसाकर चौथी शादी करने का आरोप लगाया है।लोहियानगर के काजीपुर निवासी अमित भड़ाना के अनुसार, 2023 में उसकी मुलाकात गाजियाबाद निवासी पिंकी से हुई थी, जिसने खुद को विधवा बताया था। महिला के प्रस्ताव पर अमित ने स्वजन के विरोध के बावजूद कोर्ट मैरिज कर ली।
पीड़ित अमित का आरोप है कि विरोध करने पर पिंकी ने उसे दहेज के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और रकम हड़पना शुरू कर दिया। अब पैसे देने से मना करने पर, महिला अमित के खिलाफ झूठे प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश कर रही है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पिंकी बच्चों के साथ एसएसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठी थी और उसने अमित पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
युवक ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराकर न्याय की मांग की है।
देवरिया: छोटी गंडक नदी में डूबे युवक का दो दिन बाद मिला शवhttps://t.co/nTQHepg6sW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2025







