देवरिया: छोटी गंडक नदी में डूबे युवक का दो दिन बाद मिला शव

देवरिया

देवरिया जनपद के नौतन क्षेत्र में सोमवार को छोटी गंडक नदी में डूबे 20 वर्षीय युवक अभिषेक गोस्वामी का शव बुधवार सुबह 9:30 बजे नदी से बरामद कर लिया गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


देवरिया जनपद के नौतन क्षेत्र में सोमवार को छोटी गंडक नदी में डूबे 20 वर्षीय युवक अभिषेक गोस्वामी का शव बुधवार सुबह 9:30 बजे नदी से बरामद कर लिया गया है।

नौतन निवासी अभिषेक गोस्वामी सोमवार दोपहर करीब 12 बजे भैंस ढूंढने के दौरान नदी में उतर गया था। नदी में अत्यधिक गहराई और तेज धारा के कारण वह संतुलन खो बैठा और डूब गया।

सोमवार से ही स्थानीय ग्रामीण और गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार को नदी के दूसरे किनारे पर उसका शव तैरता हुआ मिला, जिसकी पहचान परिजनों ने की।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस इसे दुर्घटना में डूबने का मामला मान रही है।

स्थानीय लोगों ने इस खतरनाक हिस्से में भविष्य के हादसों को रोकने के लिए प्रशासन से चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

 

Voice Of News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *