मेरठ: दरोगा बताकर किया निकाह, सामने आई पहले से शादीशुदा होने की सच्चाई; महिला ने लगाई मदद की गुहार

मेरठ

मेरठ जनपद के श्यामनगर की एक युवती को सोशल मीडिया पर खुद को आबकारी विभाग सहारनपुर में दरोगा बताने वाले एक युवक से शादी करना महंगा पड़ गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मेरठ जनपद के श्यामनगर की एक युवती को सोशल मीडिया पर खुद को आबकारी विभाग सहारनपुर में दरोगा बताने वाले एक युवक से शादी करना महंगा पड़ गया। युवती ने जून 2025 में उससे निकाह कर लिया, लेकिन जल्द ही पता चला कि युवक न तो दरोगा है और वह पहले से ही शादीशुदा है।

धोखाधड़ी आरोपी ने महिला को फर्जी आईकार्ड दिखाकर विश्वास में लिया और निकाह किया।

खुलासा जुलाई में शक होने पर महिला ने छानबीन की, जिससे उसकी शादीशुदा होने की सच्चाई सामने आई।

शिकायत विवाहिता ने पुलिस में शिकायत की धमकी दी तो कथित पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस कार्रवाई: पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

 

 

 

Voice Of News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *