हापुड़ हाईवे पर जानलेवा स्टंट: चलती कार का गेट खोलकर बनाई रील, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़

हापुड़-लखनऊ हाईवे पर चलती कार से खतरनाक स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़-लखनऊ हाईवे पर चलती कार से खतरनाक स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवक चलती कार की खिड़की से आधा शरीर बाहर निकालकर खतरनाक तरीके से स्टंट करता नजर आ रहा है, जो सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक ढाबे के पास हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्टंट करने वाले युवक और कार की पहचान शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि कार नंबर और वीडियो की लोकेशन की जांच की जा रही है। स्टंट करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ जल्द ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]