सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दो दिवसीय “बुद्धा राइस क्रेता-विक्रेता सम्मेलन” रविवार को संपन्न हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दो दिवसीय “बुद्धा राइस क्रेता-विक्रेता सम्मेलन” रविवार को संपन्न हो गया। सिद्धार्थनगर के गौरव काला नमक चावल (बुद्धा राइस) को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के दूसरे दिन राजनीति और उद्योग जगत के कई प्रमुख व्यक्तियों ने की शिरकत।
ओडीओपी’ में शामिल होना सम्मान की बात
समापन समारोह में कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही ने अपने संबोधन में काला नमक चावल के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा काला नमक चावल को ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) योजना में शामिल किया जाना सिद्धार्थनगर के लिए सम्मान की बात है।राही ने काला नमक चावल को ‘भगवान बुद्ध का महाप्रसाद’ बताया, जिसकी खुशबू आज देश-विदेश में फैल रही है।
विधायक ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने किसानों की चिंता की है और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएँ उनकी आय बढ़ाने का माध्यम बनी हैं।
सम्मेलन के दूसरे दिन जिन प्रमुख व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया, उनमें शामिल थे,कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही,शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा,डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह
काला नमक चावल को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के क्रेता और विक्रेताओं ने हिस्सा लिया, जिससे किसानों को उनके उत्पाद के लिए एक बड़ा बाजार मिलने की उम्मीद जगी है।
UP में 23 PPS अफ़सरो (एडिश्नल SP रैक) के तबादले pic.twitter.com/lxs8mY3Iyt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 9, 2025





















