सिद्धार्थनगर:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का नवम दीक्षांत समारोह,राज्यपाल करेंगी बुद्ध प्रतिमा का अनावरण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु का नवम दीक्षांत समारोह 10 और 11 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु का नवम दीक्षांत समारोह 10 और 11 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन समारोह की तैयारियों में ‘वॉर लेवल मोड’ पर जुटे हुए हैं।

भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा का अनावरण

इस बार के दीक्षांत समारोह की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विश्वविद्यालय के नए प्रवेश द्वार पर स्थापित भगवान गौतम बुद्ध की विशाल प्रतिमा का अनावरण करेंगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह प्रतिमा सिद्धार्थनगर की अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विरासत का प्रतीक बनेगी।

यह अनावरण सिद्धार्थ विश्वविद्यालय को बौद्ध अध्ययन, अंतरराष्ट्रीय शोध, इतिहास-पुरातत्व और सांस्कृतिक अध्ययन के वैश्विक केंद्र के रूप में पहचान दिलाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

डीएम-एसपी की निरंतर मॉनिटरिंग, अलर्ट पर प्रशासन

राज्यपाल के आगमन को देखते हुए सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।मंच, वीआईपी रूट, हेलिपैड, ट्रैफिक मार्ग और सुरक्षा प्रोटोकॉल्स पर रियल टाइम में मॉनिटरिंग की जा रही है।नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी लागू की गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.