महराजगंज: छेड़खानी का विरोध करने पर महिला का हाथ तोड़ा, तीन पर केस दर्ज

परतावल / महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक महिला की तहरीर पर छेड़खानी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक महिला की तहरीर पर छेड़खानी, मारपीट और गंभीर चोट पहुँचाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि 5 नवंबर की दोपहर करीब 4:30 बजे, गांव के ही एक युवक ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। जब बेटी ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए।

जब पीड़िता की माँ  मौके पर पहुँची और दरवाजा खुलवाया, तो आरोपी युवक, उसकी बहन और माँ ने मिलकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

इस हमले में महिला का बायाँ हाथ टूट गया और उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने महिला का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आए महिला के पति को भी पीटा गया।

पुलिस की कार्रवाई

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अभिषेक निषाद, गायत्री और गुड्डी देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.