महराजगंज:मानवीयता शर्मसार में तालाब की जलकुंभी पर मिली जीवित नवजात बच्ची

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महराज गांव से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महराज गांव से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। गांव के एक तालाब में, जलकुंभी के ऊपर रखी हुई एक नवजात बच्ची जीवित अवस्था में मिली।

ग्रामीणों ने सबसे पहले तालाब से नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनी। जब लोग मौके पर पहुँचे, तो देखा कि जलकुंभी के ढेर पर एक नवजात लड़की पड़ी हुई थी, जो रो रही थी। इस दृश्य को देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई,ग्रामीणों ने तुरंत बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और नवजात बच्ची को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

बच्ची को किसने और क्यों यहाँ छोड़ा, इसकी जांच पुलिस कर रही है।इस हृदय विदारक घटना को लेकर गांव में गहरी संवेदना और साथ ही बच्ची को छोड़ने वाले अज्ञात व्यक्ति के प्रति आक्रोश का माहौल है।

 

Voice Of News 24