सीतापुर
सीतापुर जनपद के सिधौली-महमूदाबाद मार्ग पर नयागांव के पास रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सीतापुर जनपद के सिधौली-महमूदाबाद मार्ग पर नयागांव के पास रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 22 वर्षीय दीपक (पुत्र रामनरेश) को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
दीपक (निवासी भेथरा माधव, महमूदाबाद) सिधौली से अपने घर जा रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुँचे, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
कुशीनगर: दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, भेजा गया जेलhttps://t.co/onCIZzddIQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 9, 2025





















