कुशीनगर
कुशीनगर जनपद के पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल धर्मपुर गांव में विवाहिता ज्योति देवी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कुशीनगर जनपद के पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल धर्मपुर गांव में विवाहिता ज्योति देवी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया था।
पुलिस ने शनिवार को वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत मुख्य आरोपी पति राधेश्याम गोंड़ को गिरफ्तार कर लिया।
पडरौना कोतवाली पुलिस ने आरोपी राधेश्याम से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में फरार अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बलरामपुर: परिवार परामर्श केंद्र ने 4 परिवार जोड़े, ‘मिशन शक्ति’ सफलhttps://t.co/DMQxqo8XfX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 9, 2025





















