महराजगंज
जनपद महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र में सिसवा-घुघली मार्ग पर ग्राम मटियरिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र में सिसवा-घुघली मार्ग पर ग्राम मटियरिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक तेज रफ्तार बाइक और कार में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रितेश साहनी (14) और शैलेंद्र साहनी (22) के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों युवकों को सिसवा सीएचसी पहुँचाया। लेकिन, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।कोठीभार पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
UP में 23 PPS अफ़सरो (एडिश्नल SP रैक) के तबादले pic.twitter.com/lxs8mY3Iyt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 9, 2025























