बलरामपुर: किशोरी रेशमी की संदिग्ध मौत का एक माह बाद भी नहीं खुला रहस्य

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के सकड़रिया गांव में 17 वर्षीय किशोरी रेशमी की संदिग्ध मौत का मामला एक माह बाद भी अनसुलझा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के सकड़रिया गांव में 17 वर्षीय किशोरी रेशमी की संदिग्ध मौत का मामला एक माह बाद भी अनसुलझा है। 6 अक्टूबर को शौच के लिए घर से निकली रेशमी का शव अगले दिन नहर के पास एक गड्ढे में मिला था।

हत्या की आशंका: शव के गले और होंठ पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका पुख्ता हुई है। मौके से मोबाइल फोन गायब था, जबकि चप्पल मिली थी।

परिवार की गुहार: मृतका की मां जानकी देवी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पिता और बड़ा भाई मुंबई में रहते हैं।

पुलिस की स्थिति: क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ हुई है। उन्होंने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है, लेकिन एक माह बीत जाने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.