सिद्धार्थनगर में द्वितीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का भव्य शुभारंभ,कालानमक चावल को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश के गौरवशाली उत्पाद और ‘बुद्धा राइस’ के नाम से प्रसिद्ध कालानमक चावल को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के गौरवशाली उत्पाद और ‘बुद्धा राइस’ के नाम से प्रसिद्ध कालानमक चावल को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज शनिवार बीएसए ग्राउंड सिद्धार्थनगर में दो दिवसीय कालानमक चावल द्वितीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ।

उद्घाटन समारोह में नेता प्रतिपक्ष/विधायक इटवा माता प्रसाद पाण्डेय, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी, पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्टालों का निरीक्षण कर कालानमक उत्पादों का अवलोकन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।

औद्योगिक विकास मंत्री और सांसद ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह में औद्योगिक विकास मंत्री राकेश सचान एवं सांसद जगदंबिका पाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात, दोनों अतिथियों ने परिसर में लगे विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया और कालानमक चावल के विविध उत्पादों, पैकेजिंग, विपणन (मार्केटिंग) एवं प्रोसेसिंग (प्रसंस्करण) की जानकारी ली।

आर्थिक समृद्धि का माध्यम

कार्यक्रम के दौरान मंत्री राकेश सचान ने कालानमक चावल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि”कालानमक चावल उत्तर प्रदेश की शान है, जो न केवल हमारी परंपरा और इतिहास से जुड़ा है, बल्कि अब यह हमारे किसानों की आर्थिक समृद्धि का माध्यम भी बन रहा है।” उन्होंने बताया कि कालानमक चावल को राज्य सरकार ने ओडीओपी (एक जिला-एक उत्पाद) योजना के तहत चयनित किया है और इसे भारत सरकार द्वारा जीआई (भौगोलिक संकेत) टैग भी प्राप्त है।

सांसद जगदंबिका पाल ने कालानमक चावल के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि”भगवान बुद्ध के समय से इस चावल का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रहा है। आज यह सम्मेलन किसानों, व्यापारियों और निर्यातकों के बीच एक सशक्त मंच का कार्य करेगा, जिससे कालानमक चावल की खुशबू पूरे विश्व में फैलेगी।”

यह सम्मेलन किसानों को सीधे क्रेताओं और निर्यातकों से जोड़ने, और कालानमक चावल की ब्रांडिंग व निर्यात को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.