सिद्धार्थनगर :दुःखद हादसा ,बेंगलुरु से दीपावली की छुट्टी पर मुंबई गए पूर्व प्रधान के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव के पूर्व प्रधान के पुत्र राम केवल  की बुधवार को मुंबई में एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

मुंबई में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, राम केवल बेंगलुरु में डी फार्मा का छात्र था। वह दीपावली की छुट्टियों के अवसर पर अपने बड़े भाई के पास मुंबई घूमने गया था। बुधवार को वह मुंबई के मान खुर्द स्टेशन के निकट सोनापुर से बाइक से लौट रहा था, तभी वह एक ट्रक की चपेट में आ गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

डी फार्मा का छात्र था राम केवल

परिजनों ने बताया कि राम केवल चार भाइयों में सबसे छोटा था। उनके पिता सिसवा बुजुर्ग गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। राम केवल एक माह पहले ही डी फार्मा की पढ़ाई के लिए बेंगलुरु गया था।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मुंबई में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और उसे गांव सिसवा बुजुर्ग लाया जा रहा है। राम केवल की असामयिक मृत्यु की खबर से परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

 


Voice Of News 24