साहस को सलाम! ऋषिकेश में 83 साल की ब्रिटिश महिला ने 117 मीटर से की बंजी जंपिंग, वीडियो वायरल

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक 83 वर्षीय विदेशी महिला ने साहस और रोमांच का ऐसा उदाहरण पेश किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक 83 वर्षीय विदेशी महिला ने साहस और रोमांच का ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। ब्रिटेन की रहने वालीं ओलेना बायको ने शिवपुरी स्थित बंजी जंपिंग केंद्र से 117 मीटर की चौंकाने वाली ऊंचाई से छलांग लगाकर अपनी हिम्मत का परिचय दिया।

ओलेना ने अपने इस कारनामे से यह साबित कर दिया है कि उम्र महज एक संख्या है और जोश व दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे कोई सीमा नहीं होती।

 

भारत की सबसे ऊंची बंजी जंप में से एक

शिवपुरी स्थित बंजी जंपिंग प्लेटफॉर्म भारत के सबसे ऊंचे जंपिंग पॉइंट में से एक है। जिस उम्र में लोग सहारे की तलाश करते हैं, उस उम्र में ओलेना बायको ने बिना किसी डर के आत्मविश्वास से यह साहसिक छलांग लगाई।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ओलेना बायको के बंजी जंपिंग का यह वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उनकी ऊर्जा और जंप से पहले का उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इंटरनेट यूजर्स उनकी हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे युवा पीढ़ी के लिए एक बड़ी प्रेरणा बता रहे हैं।

ओलेना के इस साहसिक कदम ने कई लोगों को प्रेरित किया है कि वे अपनी जिंदगी में रोमांच और नई चीजों को आजमाने से कभी पीछे न हटें।

 

Voice Of News 24