सिद्धार्थनगर:बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर की मूर्ति खंडित, डुमरियागंज विधायक सैयदा खातून मौके पर पहुंचीं; नई प्रतिमा लगाने की घोषणा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित किए जाने की घटना सामने आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित किए जाने की घटना सामने आई, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक सैयदा खातून तत्काल मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया।

‘नफरत फैलाने की साजिश’: विधायक खातून

विधायक सैयदा खातून ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय बताया और इसे समाज में ‘नफरत फैलाने की साजिश’ करार दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसी विघटनकारी शक्तियों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

मौके पर ग्रामीणों और समर्थकों को संबोधित करते हुए विधायक ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि “डॉ. अंबेडकर करोड़ों लोगों के आत्मसम्मान और अधिकारों के प्रतीक हैं।”

जल्द लगेगी नई प्रतिमा, विकास कार्यों का आश्वासन

विधायक खातून ने खंडित मूर्ति के स्थान पर जल्द ही नई प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी विधायक निधि से तेलियाडीह गांव में जल्द ही बाउंड्री वॉल, सोलर लाइट और नल की व्यवस्था भी की जाएगी।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की भावुक अपील करते हुए कहा कि बाबासाहेब के बताए रास्ते पर चलकर ही ऐसी विघटनकारी शक्तियों को परास्त किया जा सकता है। विधायक के इस त्वरित कदम को क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.