ब्यूरो रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण और भूमिगत मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण और भूमिगत मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास और आर्थिक सुधारों पर जोर दिया, जबकि पिछली सरकारों पर विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया।
एशिया का सबसे बड़ा कनेक्टिविटी हब
पीएम मोदी ने नवी मुंबई एयरपोर्ट के उद्घाटन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, “मुंबई का लंबा इंतजार खत्म हुआ है, अब मुंबई को अपना दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिल गया है।” उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट इस क्षेत्र को एशिया के सबसे बड़े कनेक्टिविटी हब के रूप में स्थापित करेगा।
हवाई यात्रा में हुए सुधारों पर पीएम ने कहा कि 2014 में देश में केवल 74 एयरपोर्ट थे, आज यह संख्या 160 से अधिक हो चुकी है। उनका सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई सफर कर सके।
जीएसटी और स्वदेशी पर जोर
पीएम मोदी ने जीएसटी में किए गए नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म की सराहना करते हुए कहा कि इससे देश के लोगों का सामर्थ्य बढ़ा है। उन्होंने नवरात्रि में बिक्री के रिकॉर्ड टूटने का उल्लेख करते हुए इसे बेहतर हो रहे जीवन का प्रमाण बताया। उन्होंने देशवासियों से ‘गर्व से कहिए, यह स्वदेशी है’ मंत्र को अपनाकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया।
भूमिगत मेट्रो और पिछली सरकार पर निशाना
मुंबई मेट्रो के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने पिछली सरकार पर विकास कार्यों को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “कुछ समय पहले जो सरकार आई थी, उसने इन कामों को रोक दिया था।” उन्होंने कहा कि इस वजह से मुंबई के लोगों को 3-4 साल तक असुविधा झेलनी पड़ी और देश को हजारों करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ, जो “किसी पाप से कम नहीं है।”
पीएम मोदी ने कहा कि यह भूमिगत मेट्रो अब 2-2.30 घंटे के सफर को 30-40 मिनट में पूरा करेगी और यह “विकसित होते भारत का जीवंत प्रतीक” है। उन्होंने इस शानदार मेट्रो के निर्माण में लगे श्रमिकों और इंजीनियरों को भी बधाई दी
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह से चल रहे विवाद के बीच उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया के ज़रिए जनता और कानून से मदद और न्याय की गुहार लगाई है। pic.twitter.com/aOt9W31PqN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2025





















