बुलंदशहर: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर मिला अज्ञात व्यक्ति का जला शव, आत्महत्या की आशंका

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वैर क्षेत्र में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति का बुरी तरह से जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की विकृत अवस्था को देखते हुए इलाके में सनसनी फैल गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 


बुलंदशहर जनपद के वैर क्षेत्र में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति का बुरी तरह से जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की विकृत अवस्था को देखते हुए इलाके में सनसनी फैल गई है।

हाई-टेंशन खंभे पर चढ़ने से हुई घटना

यह घटना पिलर नंबर 872डी/20 के पास हुई। शुरुआती जानकारी और शव की स्थिति को देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत बिजली के हाई-टेंशन तार से करंट लगने से हुई है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक व्यक्ति बिजली के हाई-टेंशन रेल खंभे पर चढ़ा हुआ था, जिसके बाद वह करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने इसे आत्महत्या का प्रयास बताया है। हालांकि, यह दुर्घटना थी या आत्महत्या, इसका खुलासा पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

थाना प्रभारी ककोड, कविश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

 

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.