खुर्जा में पुलिस मुठभेड़: दो बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहा और चोरी की बाइक बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में खुर्जा एसएसपी के निर्देश पर वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खुर्जा में देर रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद में खुर्जा एसएसपी के निर्देश पर वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खुर्जा में देर रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश
खुर्जा नगर पुलिस टीम देर रात हाइवे स्थित कैलाश अस्पताल कट पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे नहीं रुके। पुलिस टीम को देखकर दोनों बदमाश कैलाश अस्पताल जाने वाले सर्विस लेन रोड पर तेजी से भागने लगे।

जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल
पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया तो सर्विस लेन के पास खेत में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को मौके पर ही गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, चोरी की बाइक और नकदी बरामद की है। पुलिस अब इन बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड और इनके नेटवर्क की जांच कर रही है।

 

 

Voice of News 24