सिद्धार्थनगर में नवरात्रि पर विशाल भंडारे का आयोजन, भक्ति और आस्था का रहा माहौल

सिद्धार्थनगर

शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन नवमी के अवसर पर सिद्धार्थनगर में दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों में विशाल भंडारे की धूम रही।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन नवमी के अवसर पर सिद्धार्थनगर में दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों में विशाल भंडारे की धूम रही। इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर रहा।

देर रात तक चला भंडारे का प्रसाद वितरण

सिद्धार्थनगर नगरपालिका कस्बा में स्वर्ण व्यवसायी भीम चंद ज्वैलर्स की ओर से शारदीय नवरात्रि की नवमी पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी, चावल और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। शहर के विभिन्न हिस्सों में कहीं पूड़ी-सब्जी, कहीं खीर और कहीं बुंदिया का वितरण होता रहा।

शाम से ही भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही, जिसमें महिलाओं की संख्या काफी अधिक थी। भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और जोरदार जयकारे लगाए। यह भंडारा देर रात तक चलता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में भीमचंद्र ज्वैलर्स, पप्पू चौबे, शिव कुमार कसौधन, बैजनाथ कसौधन, नीति, अनीता, गुड्डू वर्मा, संतोष कुमार गुप्ता, संजीव कुमार, विनोद कुमार बजाज आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.