शोहरतगढ़: बानगंगा नदी में डूबी किशोरी का शव बरामद, पीएसी जवानों ने दलदल से निकाला

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के इमिलिया जुनूबी गांव के पास निकली बानगंगा नदी में मंगलवार को सहेलियों के साथ नहाते समय डूबी अंजनी (16) पुत्री राजेश गिरि का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के इमिलिया जुनूबी गांव के पास निकली बानगंगा नदी में मंगलवार को सहेलियों के साथ नहाते समय डूबी अंजनी (16) पुत्री राजेश गिरि का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। बाढ़ राहत पीएसी (PAC) के जवानों ने गहन तलाशी अभियान के बाद शव को नदी के दलदल में धंसा हुआ पाया।

तेज बहाव में डूब गई थी अंजनी

यह घटना मंगलवार सुबह 10 बजे हुई थी। अंजनी अपनी सहेलियों सपना, मनीषा और रागिनी के साथ नदी में नहाने गई थी। नदी की तेज धारा में बहने के दौरान, नदी में भैंस नहला रहे गांव के विकास और बगेदू ने बहादुरी दिखाते हुए तीन किशोरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण अंजनी गहरे पानी में चली गई और डूब गई।

मंगलवार को अंधेरा होने तक गांव के गोताखोरों और फ्लड पीएसी ने नदी में तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन सफलता नहीं मिली।

दलदल में धंसा मिला शव

बुधवार को पीएसी के जवानों ने तलाश अभियान जारी रखा। लगभग चार बजे, नदी में पानी कम होने पर अंजनी का शव दलदल में धंसा हुआ नजर आया। पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाया।

परिजनों के आग्रह पर नहीं हुआ पोस्टमार्टम

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिए प्रशासन से आग्रह किया। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद पुलिस ने कानूनी लिखा-पढ़ी पूरी कर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.