मेरठ: नरहेड़ा गांव में युवक की लाश मिलने से सनसनी, गोली मारकर हत्या का शक

मेरठ

मेरठ जनपद के लोहियानगर थाना क्षेत्र के नरहेड़ा गांव में बुधवार सुबह एक युवक की डेडबॉडी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के लोहियानगर थाना क्षेत्र के नरहेड़ा गांव में बुधवार सुबह एक युवक की डेडबॉडी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की राधना वाली गली निवासी आदिल (25) के रूप में हुई है।

ट्यूबवेल के पास मिली लाश

बुधवार सुबह राहगीरों ने नरहेड़ा गांव में एक ट्यूबवेल के पास युवक की लाश पड़ी देखी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

गोली मारकर हत्या की आशंका

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो ग्रामीणों ने गोली मारकर हत्या की आशंका जताई। उनका कहना था कि घटनास्थल पर काफी खून पड़ा हुआ था, जो दर्शाता है कि युवक को गोली मारी गई है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि आदिल मंगलवार से ही लापता था और घर नहीं लौटा था। बुधवार सुबह उसकी लाश मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि कोई सुराग मिल सके। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

 

Voice of News 24