मेरठ: युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, श्मशान घाट के पास मिली लाश

मेरठ

मेरठ जनपद में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। युवक का गला कटा शव बुधवार को श्मशान घाट के पास बरामद हुआ। यह घटना मवाना थाना क्षेत्र के हस्तिनापुर रोड पर हुई।

एक साल पहले ही आया था जेल से बाहर

मृतक के संबंध में एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है कि वह एक साल पहले ही एक मर्डर के मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था। इस पहलू से पुलिस को आशंका है कि हत्या के तार मृतक के पुराने विवादों या रंजिश से जुड़े हो सकते हैं।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

गांववालों की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने बारीकी से घटनास्थल की जांच की और जरूरी साक्ष्य (Evidence) जुटाए।

पुलिस अफसरों ने बताया कि हत्या के कारणों की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.