महराजगंज: फरेंदा में चोरों के हौसले बुलंद, महिला को बंधक बनाकर नगदी-जेवर लूटा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के परसिया बुजुर्ग गांव में मंगलवार रात चोरों के हौसले बुलंद दिखे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के परसिया बुजुर्ग गांव में मंगलवार रात चोरों के हौसले बुलंद दिखे। नकाबपोश चोरों ने रात करीब 10 बजे नवाब अली के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

बदमाशों ने घर में अकेली सो रही महिला को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और नगदी सहित सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। चोरों ने घर का सारा सामान भी तितर-बितर कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में डर का माहौल है।

 

घटना के तुरंत बाद, पीड़ितों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मामले का संज्ञान लेते हुए, फरेंदा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक और क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और जांच का जायजा लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.