महराजगंज :मछली पालन फार्म पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, करंट लगने की आशंका

महराजगंज

महराजगंज जनपद श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अन्हया जंगल में गुरुवार दोपहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अन्हया जंगल में गुरुवार दोपहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान नेपाल निवासी सोनू (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गांव के एक मछली पालन फार्म पर काम करता था।

मिली जानकारी के अनुसार, सोनू ग्राम सभा अन्हया जंगल में शमीम पुत्र अब्दुल वाहिद के मछली पालन फार्म पर कार्यरत था। घटना के समय वह पोखरी के पास बिजली से संबंधित कोई काम कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान उसे करंट लगा, जिससे उसकी मौत हो गई।

फार्म पर मौजूद दूसरे कर्मचारी खदेरू ने सोनू को अचेत अवस्था में देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची श्यामदेउरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। स्थानीय पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.