महराजगंज:आदर्श पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में एक विशेष संगोष्ठी का किया आयोजन

महराजगंज

महराजगंज जनपद में भारतीय राजनीति के आदर्श पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर आज गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में भारतीय राजनीति के आदर्श पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर आज गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य उपाध्याय जी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना था। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित करके की गई।

अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ पर जोर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत समाज के सबसे गरीब व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का रास्ता दिखाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार, उपाध्याय जी के इसी सिद्धांत पर चलते हुए उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और मुफ्त राशन जैसी योजनाएं चला रही है, जिनसे गरीबों को सीधा लाभ मिल रहा है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘एकात्म मानववाद’ आज भी भारतीय समाज को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी का दर्शन केवल गरीबों की सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के हर नागरिक के लिए एक मार्गदर्शक है। उन्होंने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे उपाध्याय जी के विचारों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यकर्ताओं ने भी दिए विचार

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार आज भी हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उन्हीं के आदर्शों को अपनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचा रहे हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जनार्दन गुप्ता, और पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने सभी का धन्यवाद किया और सेवा भाव से काम करने का आह्वान किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.