
मेरठ

मेरठ जनपद में आजाद समाज पार्टी (ASP) के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद नेआज मेरठ जिला जेल पहुंचकर मिहिरभोज विवाद में गिरफ्तार किए गए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी सहित 17 गुर्जर नेताओं से मुलाकात की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद में आजाद समाज पार्टी (ASP) के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद नेआज मेरठ जिला जेल पहुंचकर मिहिरभोज विवाद में गिरफ्तार किए गए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी सहित 17 गुर्जर नेताओं से मुलाकात की। इन नेताओं को 21 सितंबर को दादरी महापंचायत के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
मेरठ जनपद में आजाद समाज पार्टी (ASP) के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद नेआज मेरठ जिला जेल पहुंचकर मिहिरभोज विवाद में गिरफ्तार किए गए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी सहित 17 गुर्जर नेताओं से मुलाकात की। pic.twitter.com/vCY8ttzVQR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2025
जेल पहुंचने पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने नगीना सांसद का अभिवादन किया। इसके बाद चंद्रशेखर ने जेल के अंदर प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों से कहा, “जेल में बंद लोग मेरे परिवार के हैं। मैं उनके लिए खून-पसीना बहा दूंगा।”
पुलिस ने कई जगह रोका काफिला
चंद्रशेखर आजाद का काफिला मेरठ में प्रवेश करने के बाद कई जगहों पर पुलिस द्वारा रोका गया, जिससे पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प भी हुई। सबसे पहले उन्हें सिवाया टोल प्लाजा पर एसपी क्राइम ने रोका और काफिले की केवल चार गाड़ियों को आगे जाने दिया। इसके बाद, मोदीपुरम फ्लाई ओवर के पास और कैंट में गांधी बाग के पास भी उनके काफिले को रोका गया।
बताया जा रहा है कि शुरुआत में चंद्रशेखर को जेल में मिलने की अनुमति नहीं मिली थी, लेकिन ऐन वक्त पर परमिशन मिलने के बाद ही वह कार्यकर्ताओं से मिलने जेल पहुंचे।
शोहरतगढ़ के पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- 2025 में पार्टी बनेगी मजबूत विकल्पhttps://t.co/NeDvFMlNx6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2025







