महराजगंज:पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: जिला अस्पताल में चला स्वच्छता अभियान, विधायक और डीएम ने खुद की सफाई

महराजगंज

महराजगंज जनपद में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती के अवसर पर आज जिला चिकित्सालय में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती के अवसर पर आज जिला चिकित्सालय में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी संतोष शर्मा, और अन्य अधिकारियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू लेकर अस्पताल परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

बताते चले की इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को गरीबों और शोषितों की आवाज बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हीं के विचारों से प्रेरित होकर ‘स्वच्छ भारत मिशन’ जैसी योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा के दौरान पूरी निष्ठा से जनसेवा के कार्यों में जुटने का आह्वान किया।

‘स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं’

जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने कहा कि एक स्वस्थ समाज की नींव स्वच्छ वातावरण पर ही टिकी होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि इसे हर व्यक्ति को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।

इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण द्विवेदी, जिला पंचायतराज अधिकारी श्रेया मिश्रा, अधिशाषी अधिकारी आलोक मिश्रा, और अन्य अधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में, सभी ने पर्यावरण पर लगाई गई एक गैलरी का भी अवलोकन किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.