सिद्धार्थनगर
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आज आंबेडकर सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आज आंबेडकर सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ सांसद जगदंबिका पाल ने जिले के युवक और महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री की वितरित।
इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने मंगल दलों के सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि उनके सार्वजनिक जीवन की शुरुआत इसी विभाग से हुई थी। उन्होंने याद करते हुए कहा कि 1988 में जब वह इस विभाग के मंत्री बने थे, तब से लेकर आज 38 साल बाद भी वह उन चीजों को भूले नहीं हैं। उन्होंने कहा, “लोग अभी भी मुझे जवान कहते हैं, और मैं कहता हूँ कि पढ़ेंगे तो बढ़ेंगे, खेलेंगे तो खिलेंगे।”
यह आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, भाजपा नेता सच्चिदानंद पांडे, राजेन्द्र पांडे, प्रभावती, जिला युवा कल्याण अधिकारी विनय प्रताप राव, और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक गुप्ता व बलवंत यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
शोहरतगढ़ के पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- 2025 में पार्टी बनेगी मजबूत विकल्पhttps://t.co/NeDvFMlNx6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2025























