शोहरतगढ़ के पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- 2025 में पार्टी बनेगी मजबूत विकल्प

लखनऊ

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की आज हुई एक प्रेस वार्ता में कई प्रमुख नेताओं ने पार्टी का दामन थामा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की आज हुई एक प्रेस वार्ता में कई प्रमुख नेताओं ने पार्टी का दामन थामा। इस दौरान, शोहरतगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह ने अपना दल (एस) छोड़कर आधिकारिक तौर पर सपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) छोड़कर आए विद्यासागर भी सपा में शामिल हो गए।

 

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्षी दलों से लगातार नेताओं का जुड़ना इस बात का संकेत है कि जनता अब सपा की नीतियों और उसके नेतृत्व पर भरोसा कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी 2025 के चुनावों में समाजवादी पार्टी एक मजबूत राजनीतिक विकल्प बनकर उभरेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.