सिद्धार्थनगर: 19 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण, सांसद बोले- अब जिले में मिलेगा बेहतर इलाज

सिद्धार्थनगर

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान, लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान, लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सिद्धार्थनगर जनपद के आंबेडकर सभागार में भी देखा गया, जहाँ जनपद की 19 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी लोकार्पण हुआ।

सांसद जगदंबिका पाल ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थनगर एक आकांक्षी जनपद है, जहाँ पहले लोगों को छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ता था, लेकिन अब यहाँ स्वास्थ्य सुविधाएँ बेहतर हुई हैं और मेडिकल कॉलेज बनने से लोगों को यहीं इलाज मिल रहा है।

विधायक जय प्रताप सिंह ने कोविड महामारी के दौरान की चुनौतियों को याद करते हुए कहा कि इतनी अधिक आबादी वाले राज्य में चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना मुश्किल था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी मेहनत से उस चुनौती का सामना किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज, सीएचसी और पीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं और अस्पतालों में बेड की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।

इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

इस दौरान जनपद में जिन चार परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, वे इस प्रकार हैं

डुमरियागंज: जनपदीय ड्रग वेयर हाउस

विकास खंड नौगढ़: इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्प लैब

विकास खंड खेसरहा: 50 शैय्या फील्ड हॉस्पिटल

विकास खंड बांसी बसंतपुर: 50 शैय्या फील्ड हॉस्पिटल

इस कार्यक्रम में सीडीओ बलराम सिंह, सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया और जहीर अहमद सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.