लखनऊ:नवरात्रि और विजयदशमी के मद्देनजर यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में शारदीय नवरात्रि और विजयदशमी के त्योहार को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में शारदीय नवरात्रि और विजयदशमी के त्योहार को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार, 4 अक्टूबर 2025 तक किसी भी पुलिसकर्मी को छुट्टी नहीं मिलेगी।

जानकारी के अनुसार बताते चले की आदेश में यह भी कहा गया है कि बहुत ही जरूरी और विषम परिस्थितियों में ही छुट्टी की अनुमति दी जा सकती है। इस निर्णय का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध रहे।

बता दें कि नवरात्रि और विजयदशमी के दौरान मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ती है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होती है। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर संवेदनशील स्थान पर कड़ी निगरानी रखी जा सके।

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.