सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत सरौली के लोहरपुरवा गांव में आज मंगलवार शाम एक 16 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। किशोर तालाब किनारे लगे अमरूद के पेड़ से फल तोड़ रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया।
अमरूद तोड़ते समय हुआ हादसा
मृतक किशोर की पहचान शुभम (16) के रूप में हुई है। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे वह गांव के तालाब किनारे लगे अमरूद के पेड़ पर चढ़ा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर तालाब के गहरे पानी में जा गिरा।ग्रामीणों ने शोर सुनकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक वे उसे बाहर निकालते, बहुत देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही उसका बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के किनारे लगे पेड़ों की वजह से बच्चे अक्सर वहां खेलते और फल तोड़ने जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से तालाब के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
मेरठ जनपद में बाराबंकी पुलिस के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मेरठ में उग्र प्रदर्शन किया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का पुतला जलाया और आग के गोले इधर-उधर फेंककर अपनी नाराजगी जाहिर की। pic.twitter.com/k368lTjm4f
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2025























