महराजगंज: किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शव,क्षेत्र में मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के कटहरा गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 14 वर्षीय किशोरी का शव आम के बागीचे में पेड़ से लटका मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के कटहरा गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 14 वर्षीय किशोरी का शव आम के बागीचे में पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

सोमवार शाम से लापता थी किशोरी

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान रामबेलाश निषाद की नतिनी सुनीता (14) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुनीता सोमवार शाम से ही लापता थी, और परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोग जब टहलने निकले, तो उनकी नजर बागीचे में पेड़ से लटके शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही बागापार चौकी इंचार्ज मनीष कुमार पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चौकी इंचार्ज ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। इस घटना से गांव में शोक और भय का माहौल है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.