महराजगंज: मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला पर्यावरण समिति की बैठक, सॉलिड वेस्ट निस्तारण पर दिया जोर

महराजगंज

महराजगंज में जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति और जिला गंगा समिति की मासिक बैठक मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ अनुराज जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज में जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति और जिला गंगा समिति की मासिक बैठक मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ अनुराज जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में पर्यावरण और स्वच्छता से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

कूड़ा निष्पादन और जियो टैगिंग पर सख्त निर्देश

बैठक में सॉलिड वेस्ट, लिक्विड वेस्ट, ई-वेस्ट और प्लास्टिक वेस्ट के निस्तारण पर विशेष रूप से चर्चा की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को कूड़े के निष्पादन के लिए शत प्रतिशत डोर-टू-डोर कलेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वृक्षारोपण अभियान में लगाए गए पौधों की जियो टैगिंग की धीमी प्रगति पर भी सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने धीमी प्रगति वाले विभागों को एक सप्ताह के भीतर जियो टैगिंग का काम पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो अधिकारी इसमें लापरवाही बरतेंगे, उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों से वृक्षारोपण जन आंदोलन-2025 को सफल बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की।

बैठक में डीएफओ निरंजन सुर्वे, डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा, बीएसए रिद्धि पांडेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.