महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर आज मंगलवार को यातायात पुलिस ने निचलौल कस्बे में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर आज मंगलवार को यातायात पुलिस ने निचलौल कस्बे में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
स्कूली बसों की हुई जांच
जानकारी के अनुसार बताते चले की यातायात प्रभारी और उनकी टीम ने निचलौल में स्कूली बसों की गहनता से जांच की। इस दौरान, बसों का फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, ड्राइवर का लाइसेंस और सीसीटीवी कैमरे जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा मानकों को चेक किया गया। पुलिस ने बसों में लगे फायर गैस किट और फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता भी सुनिश्चित की।
अधिकारियों ने बस चालकों को बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्हें यह भी हिदायत दी गई कि वे हमेशा फायर गैस किट और फर्स्ट एड बॉक्स साथ रखें।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान सभी स्कूली बसों का फिटनेस सही पाया गया, लेकिन कुछ अन्य कमियों के चलते 6 वाहनों का चालान किया गया और उन पर कुल ₹12,000 का जुर्माना लगाया गया।यह अभियान दर्शाता है कि पुलिस प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर है, खासकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए।
बुलंदशहर जनपद के नगर कोतवाली पुलिस ने रातों-रात बसों से बैटरी चुराने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी की गई 5 बैटरियां, 5 चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई एक वैगनआर कार बरामद हुई है। pic.twitter.com/MIO9bBlTpk
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2025























