बुलंदशहर पोलिस की बड़ी सफलता रात में बसों से बैटरी चुराने वाला गिरोह पकड़ा गया, 5 शातिर चोर गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर कोतवाली पुलिस ने रातों-रात बसों से बैटरी चुराने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


बुलंदशहर जनपद के नगर कोतवाली पुलिस ने रातों-रात बसों से बैटरी चुराने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी की गई 5 बैटरियां, 5 चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई एक वैगनआर कार बरामद हुई है।

गैंग का सरगना निकला 13 मुकदमों का आरोपी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गैंग का सरगना सरफराज है, जिसके ऊपर पहले से ही 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गैंग के अन्य सदस्यों की पहचान आबिद, रिजवान, सुहैल और आसिफ के रूप में हुई है, जिन पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

ये सभी आरोपी दिल्ली और गाजियाबाद के रहने वाले हैं और ये सिर्फ बुलंदशहर ही नहीं, बल्कि आसपास के कई जिलों में भी ऐसी वारदातों को अंजाम देते थे। ये रात के समय खड़ी बसों को निशाना बनाते थे और उनसे बैटरियां चुरा लेते थे।

पुलिस ने इन सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और उनके आपराधिक इतिहास के बारे में और जानकारी जुटा रही है। इस गिरफ्तारी से बसों से बैटरी चोरी की बढ़ती वारदातों पर लगाम लगने की उम्मीद है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.