हापुड़: गड्ढों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन का अनोखा प्रदर्शन, पानी में बैठकर लगाए नारे

हापुड़

हापुड़ जनपद के गढ़-मेरठ हाईवे की जर्जर हालत और सड़कों पर बने खतरनाक गड्ढों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (BKU) के कार्यकर्ताओं ने को अनोखा प्रदर्शन किया।

हापुड़ जनपद के गढ़-मेरठ हाईवे की जर्जर हालत और सड़कों पर बने खतरनाक गड्ढों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (BKU) के कार्यकर्ताओं ने को अनोखा प्रदर्शन किया। गढ़ कोतवाली और गढ़-मेरठ रोड पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सड़क पर जमा पानी में बैठकर विरोध जताया और गड्ढों में पौधे भी लगाए।

NHAI के खिलाफ जमकर नारेबाजी

यह प्रदर्शन मुख्य रूप से एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के खिलाफ था, जिस पर किसान सड़क की बदहाली के लिए लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने एनएचएआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तत्काल सड़क की मरम्मत की मांग की।

किसानों ने गढ़-मेरठ हाईवे पर जाम भी लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस प्रदर्शन के बाद एक बार फिर सड़कों की खराब हालत का मुद्दा सामने आया है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इन गड्ढों को नहीं भरा गया, तो वे और भी उग्र आंदोलन करेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.