महराजगंज:बड़ा सड़क हादसा टला,सड़क पर ट्रक रोकते ही चालक की मौत

महराजगंज

सोमवार की शाम गोरखपुर के हरपुर गुलबहवा गांव के रहने वाले 55 वर्षीय ट्रक चालक शिवानंद मौर्य की श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में हृदय गति रुकने से मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज:सोमवार की शाम गोरखपुर के हरपुर गुलबहवा गांव के रहने वाले 55 वर्षीय ट्रक चालक शिवानंद मौर्य की श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उनकी सूझबूझ से एक बड़ा सड़क हादसा टल गया।

सड़क पर ही अचानक बिगड़ी तबीयत

शिवानंद मौर्य कंपियरगंज से बैतालपुर तक सड़क निर्माण के लिए गिट्टी पहुंचाने का काम करते थे। सोमवार शाम को वह परतावल से कंपियरगंज लौट रहे थे। महादेवा चौराहे के पास अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। शिवानंद ने खतरे को भांपते हुए ट्रक को सड़क के किनारे सुरक्षित रोक दिया। इसके बाद वह स्टेयरिंग पर ही गिर पड़े।

ठीक उनके पीछे आ रहे उनकी कंपनी के दूसरे ट्रक के चालक ने यह देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से शिवानंद को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मौत की वजह हृदय गति रुकना लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मृतक चालक की समझदारी से बड़ा हादसा होने से बच गया। अगर उन्होंने सही समय पर ट्रक नहीं रोका होता तो कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

 

Voice Of News 24