महराजगंज में वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खबर का असर, हवा में लहराते कचरा प्रबंधन केंद्र के टिन शेड को मिला मरम्मत का सहारा

महराजगंज

महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मुड़ली में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ अभियान के तहत कचरा प्रबंधन केंद्र का निर्माण कराया गया था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मुड़ली में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ अभियान के तहत कचरा प्रबंधन केंद्र का निर्माण कराया गया था, जिसमें जमकर अनियमितताएं बरती गईं थीं।
कचरा प्रबंधन के लिए टिन शेड का कमरा बनाया गया था, जिसमें अपशिष्ट पदार्थ के लिए उचित इंतेज़ाम भी किया गया, लेकिन इसके लिए निर्माण कराए गए टिन शेड कार्य में धांधली किया गया था, जिसका हवा ने पोल खोल कर रख दिया था।

निर्माण कराए गए टिन शेड में लापरवाही बरतने के कारण पिछले कई दिनों से टिन शेड हवा में लहराता दिख रहा था। जब लहराते टिन शेड पर वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 टीम की नजर पड़ी तो तत्काल उसमें बरती गई अनियमितताओं को जगजाहिर किया गया। वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 के इस पहल से अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की आंख खुली और अब उसे मरम्मत कराकर पुनः उसे सुदृढ़ रूप दे दिया गया है।

अब सवाल यह है कि सरकारी कार्यों में आखिर इतनीं अनियमितताएं क्यों बरती जातीं हैं? जिससे निर्माण पूर्ण होते ही मरम्मत की सहारा की आवश्यकता पड़ जाए। इसके दो पहलू हो सकतें हैं। पहला मजबूरी और दूसरा खुद के लिए मोटी रकम की मजदूरी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.