मुजफ्फरनगर: किसानों की नाराजगी पर केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी का बयान, ‘नजर है खेत-खलियान पर’

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर जनपद में केंद्रीय राज्य मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भौराकला के सावटू में किसानों से मुलाकात की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर जनपद में केंद्रीय राज्य मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भौराकला के सावटू में किसानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों की नाराजगी को समझते हुए कई इशारों में अपनी बात रखी।

किसानों की नाराजगी पर जयंत चौधरी ने कहा, “नजर है मुजफ्फरनगर के खेत-खलियान पर, नजर है किसानी और मजदूरी करने वालों पर।” उन्होंने जोर देकर कहा कि यही राष्ट्रीय लोकदल का एजेंडा और यही उनका मतदाता भी है।

जब किसानों ने सोसायटी से मिल रहे यूरिया की समस्या उठाई, तो जयंत चौधरी ने इसका जवाब इशारों में दिया। उन्होंने कहा, “मैंने इशारा कर दिया है, इससे ज्यादा मेरी बंदिश है, मैं कह नहीं सकता।”

किसानों के साथ होने का दिया आश्वासन

जयंत चौधरी ने किसानों को सीधे शब्दों में आश्वासन दिया, “मैं जो कुछ हूं आपके लिए हूं, सीधी दो टूक बात है।” उन्होंने आगे कहा, “जब आप कह दोगे, जैसा आपको लगेगा, वैसा ही निर्णय लूंगा।”

उनके इस बयान को किसानों के बीच मौजूदा नाराजगी और भविष्य की राजनीतिक दिशा के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.