मेरठ: जगन्नाथ मंदिर में बीजेपी नेताओं का विरोध, पुजारियों और श्रद्धालुओं ने रोका

मेरठ

मेरठ जनपद के श्रीबिल्वेश्वरनाथ मंदिर परिसर स्थित जगन्नाथ मंदिर में बीजेपी नेताओं को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के श्रीबिल्वेश्वरनाथ मंदिर परिसर स्थित जगन्नाथ मंदिर में बीजेपी नेताओं को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विधायक अमित अग्रवाल और एमएलसी धर्मेंद्र जब विवादित ट्रस्टियों के साथ मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, तो पुजारियों, ट्रस्टियों और श्रद्धालुओं ने उन्हें रोक दिया।

मंदिर में हंगामा और धक्का-मुक्की

 

यह घटना तब हुई जब बीजेपी नेता गणेश अग्रवाल और विजय गोयल के विवादित ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों के साथ मंदिर पहुंचे थे। आरोप है कि वे भोग लगाने के बहाने मंदिर में प्रवेश करना चाहते थे। इस दौरान श्रद्धालुओं और बीजेपी नेताओं के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई, जिसमें कुछ महिला श्रद्धालु भी शामिल थीं।

बताया जा रहा है कि इस विवादित ट्रस्ट को मंदिर से जुड़े पुजारी और पुराने ट्रस्टी मान्यता नहीं देते हैं। इससे पहले भी जगन्नाथ यात्रा के दौरान इन नेताओं ने प्रशासन की मदद से मंदिर में दखल देने की कोशिश की थी।

 

Voice Of News 24