बृजमनगंज: तेज रफ्तार बाइक रेलवे सुरक्षा एंगल से टकराई, साला-जीजा गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार शाम को बृजमनगंज रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार शाम को बृजमनगंज रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। शाम करीब 7 बजे संपाट फाटक पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलवे के सुरक्षा एंगल से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया

जानकारी के अनुसार बताते चले की घायलों की पहचान धानी ब्लॉक के सिकंदराजीतपुर निवासी शिवकुमार (27) और कौशलेंद्र (मोगलहा कैंपियरगंज) के रूप में हुई है। ये दोनों रिश्ते में साला-जीजा हैं।

दुर्घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज पहुंचाया। वहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.