महराजगंज: तेज आंधी और बारिश से बृजमनगंज में बिजली व्यवस्था ठप, नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने युद्धस्तर पर शुरू कराया सुधार कार्य

महराजगंज

महराजगंज जनपद के आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में बीती रात से चल रही तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। आंधी-तूफान के कारण पूरे नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में बीती रात से चल रही तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। आंधी-तूफान के कारण पूरे नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर गिर गए हैं, तो वहीं वार्ड नंबर 9 में 25 केवी (25kv) का ट्रांसफार्मर और कई बिजली के खंभे धराशायी होने से हालात और अधिक गंभीर हो गए हैं।

युद्धस्तर पर राहत और बहाली में जुटे नगर अध्यक्ष
इस विकट और आपातकालीन स्थिति में आदर्श नगर पंचायत के अध्यक्ष राकेश जायसवाल एक सच्चे और कर्मठ जनसेवक की तरह आगे आए हैं। सुबह होते ही वह अपनी पूरी टीम और बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ खुद मोर्चे पर डट गए और युद्धस्तर पर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम शुरू करवाया।

नगर अध्यक्ष ने स्वयं वार्ड नंबर 9 सहित उन सभी प्रभावित इलाकों का दौरा किया जहां खंभे और पेड़ गिरे हैं। उनकी देखरेख में जेसीबी मशीन की मदद से गिरे हुए पेड़ों को हटवाया जा रहा है और टूटे हुए खंभों को दोबारा खड़ा करने का कार्य तेजी से चल रहा है।

जनता को राहत का आश्वासन
मौके पर मौजूद नगरवासियों से बात करते हुए नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा, “नगर की जनता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। चाहे कितनी भी बरसात हो, आज देर रात तक हर हाल में नगर की बिजली व्यवस्था को सुचारू कर दिया जाएगा। जहां ट्रांसफार्मर गिरा है, वहां भी कल तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह दुरुस्त कर दी जाएगी।”

स्थानीय नागरिकों ने नगर अध्यक्ष के इस जज्बे और तत्परता की जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि जब से राकेश जायसवाल नगर अध्यक्ष बने हैं, वे हर आपदा और मुसीबत के समय सबसे पहले मौके पर पहुंचकर खुद खड़े रहते हैं। इस राहत कार्य में नगर पंचायत की टीम और बिजली विभाग के कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.