सिद्धार्थनगर: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय रवाना

*

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना मिश्रौलिया पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना मिश्रौलिया पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

क्या है मामला?

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी इटवा प्रवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में थाना मिश्रौलिया पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना मिश्रौलिया में आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 150/2026, धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त बावी देवल (पुत्र साहब राम निषाद, निवासी ग्राम सोनबरसा उडवलिया, थाना मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर) को गोनरा तिराहे के पास से दबोचा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिग्विजय नाथ दूबे और कांस्टेबल चन्द्रेश कुमार शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.