महराजगंज

महराजगंज जनपद में संभावित जलभराव, बाढ़ की स्थिति, कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा को सुदृढ़ रखने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार को थाना निचलौल क्षेत्र के टेल फॉल और ग्राम बलुआ टोला गेडहवा का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में संभावित जलभराव, बाढ़ की स्थिति, कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा को सुदृढ़ रखने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार को थाना निचलौल क्षेत्र के टेल फॉल और ग्राम बलुआ टोला गेडहवा का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।
ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और दिए निर्देश
वरिष्ठ अधिकारियों ने टेल फॉल और गेडहवा गांव के आसपास जलस्तर, संभावित कटान की स्थिति और सुरक्षा प्रबंधों काबारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है।
प्रशासनिक और पुलिस टीमों को सतर्क रहने के निर्देश
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजस्व व पुलिस अधिकारियों को प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में खाद्य सामग्री तथा आवश्यक राहत सामग्रियां समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल और प्रशासनिक टीमों को तटीय इलाकों पर लगातार गश्त करने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे पूरी तरह सतर्क रहने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
गोरखपुर में जलभराव पर भड़के व्यापारी: मेयर और नगर आयुक्त को घेरा, लगाए नारेhttps://t.co/M6ei7luF4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 27, 2026











