महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ओड़वलिया के टोल हनुमानगंज में रविवार सुबह एक 34 वर्षीय युवक का शव उसके घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ओड़वलिया के टोल हनुमानगंज में रविवार सुबह एक 34 वर्षीय युवक का शव उसके घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।
पत्नी से हुआ था विवाद
मृतक की पहचान देवाशीष यादव (पुत्र स्व. रामानंद यादव) के रूप में हुई है। मृतक की मां ज्ञानती देवी के अनुसार, रविवार सुबह जब वह घर की सफाई के लिए बेटे के कमरे में गईं, तो उन्होंने देवाशीष का शव फंदे पर लटका देखा। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पूर्व किसी बात को लेकर देवाशीष का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह मायके चली गई थी।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निचलौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा। इस अचानक हुई घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
गोरखपुर में जलभराव पर भड़के व्यापारी: मेयर और नगर आयुक्त को घेरा, लगाए नारेhttps://t.co/M6ei7luF4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 27, 2026












