सोनौली: मामूली टक्कर के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे की गली नंबर दो में आज शुक्रवार दोपहर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे की गली नंबर दो में आज शुक्रवार दोपहर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 6 निवासी लक्ष्मण और जोगिंदर की गली नंबर दो में दुकान है। शुक्रवार दोपहर, वार्ड नंबर 13 निवासी अर्जुन अपनी बाइक से गली से गुजर रहे थे, तभी उनकी बाइक दुकान से हल्की सी टकरा गई। इस पर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही लाठी-डंडों और बैट से मारपीट में बदल गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया

मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया। सोनौली थाना अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.