महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बसूली में आज शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बसूली में आज शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, शव करीब 10 दिन पुराना है और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जानकारी के अनुसार बताते चले की ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना कोठीभार पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। कोठीभार थाने के एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का सही कारण पता चल पाएगा।
सोनौली: बस डिपो पर मिला नेपाली युवक का शव, पुलिस जांच में जुटीhttps://t.co/gQLGe3fwGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 29, 2025























